कतरास में भादो अमावस्या महोत्सव को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा

धनबाद/कतरास : श्री श्री राणी सती दादी मंदिर कतरास के 28वें चार दिवसीय श्री भादो अमावस्या महोत्सव को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और निशान के साथ निकली शोभायात्रा में 251 महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। शोभायात्रा कतरास के भगत सिंह चौक

भादो अमावस्या महोत्सव
महिलाओं ने सिर पर कलश रख निकाली भव्य शोभायात्रा।

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद/कतरास : श्री श्री राणी सती दादी मंदिर कतरास के 28वें चार दिवसीय श्री भादो अमावस्या महोत्सव को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और निशान के साथ निकली शोभायात्रा में 251 महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। शोभायात्रा कतरास के भगत सिंह चौक से शुरू हुई। इसके बाद यह गुही बांध, सब्जी पट्टी और कतरास थाना चौक होते हुए श्री राणी सती मंदिर पहुंची।

Read More : JPSC केस में अभय तिवारी को राहत नहीं, जमानत पर फैसला सुरक्षित

श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग भी हुए शामिल

शोभायात्रा में कमिटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इसके अलावा कतरास थानेदार, कई नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शोभायात्रा में शामिल रहे। गाजे-बाजे और निशान के साथ निकली शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजन श्री राणी सती दादी मंदिर कतरास के 28वें भादो अमावस्या महोत्सव के तहत किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.