15 साल पुराने फर्जी पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी, CBI कोर्ट ने सभी आरोपों से किया दोषमुक्त

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री और बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को करीब 15 साल पुराने फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में बड़ी राहत मिली है. देहरादून की विशेष CBI अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए आचार्य बालकृष्ण को मामले में लगाए गए सभी

आचार्य बालकृष्ण

अपनी भाषा में पढ़ें

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री और बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को करीब 15 साल पुराने फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में बड़ी राहत मिली है. देहरादून की विशेष CBI अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए आचार्य बालकृष्ण को मामले में लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया.

also read : हाड़ी कोरवा महिला बसंती ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

मामला भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए कथित तौर पर फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र इस्तेमाल किए जाने से जुड़ा था. CBI के मुताबिक, बरेली स्थित पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट बनवाने के लिए खुर्जा के एक संस्कृत महाविद्यालय से संबंधित कथित फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज पेश किए गए थे. इसी आधार पर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

बता दें कि आचार्य बालकृष्ण का ये मामला तकरीबन 15 साल पुराना साल 2011 का है. उनके खिलाफ फर्जी दस्तावेज मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया था. इस मामले की जांच करते हुए वाराणसी पहुंची सीबीआई की टीम को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने बताया था कि बालकृष्ण की हाईस्कूल और ग्रेजुएशन की डिग्री सही नहीं है. बालकृष्ण जिन डिग्रियों के खुद का होने का दावा कर रहे हैं, वो दरअसल खुर्जा के संस्कृत महाविद्यालय के नाम जारी की गई थीं.

also read : राज्य के 74 व्यापारी 500 करोड़ का कारोबार करने के बाद अपने ठिकाने से फरार

वाराणसी से मिली जानकारी को लेकर सीबीआई सीधे खुर्जा के राधाकृष्ण संस्कृत महाविद्यालय में पहुंची तो पाया कि बालकृष्ण की डिग्री में पड़ा हाईस्कूल का रोलनंबर 6118 कमला सिंह पुत्र नरोत्तम सिंह के नाम है, जबकि डिग्री में पड़ा रोलनंबर 101706 लीला प्रसाद भट्टाराई पुत्र टेक प्रसाद भट्टाराई के नाम है. इसी आधार आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी.

also read :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डॉक्यूमेंट्री पर बीबीसी के खिलाफ 10000 करोड़ का मानहानि मुकदमा वापस

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.