रांची सदर अस्पताल के पास बाइक चोरी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

रांची : सदर अस्पताल रांची के आसपास लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अस्पताल के आसपास तैनात टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया

सदर अस्पताल
पुलिस ने 4 बाइक बरामद की।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : सदर अस्पताल रांची के आसपास लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अस्पताल के आसपास तैनात टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में रविवार को इनपुट मिली कि सदर अस्पताल परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक चोरी की फिराक में घूम रहा है। सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को सदर अस्पताल परिसर से पकड़ लिया।

Read More : हजारीबाग में रिटायर शिक्षक पर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

निशानदेही पर चार चोरी की बाइक बरामद

पुलिस के अनुसार पकड़े गए संदिग्ध की निशानदेही और अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लोअर बाजार थाना कांड संख्या 153/2026, दिनांक 06.09.2026, धारा 303(2)/317(4)/317(5)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान चोरी की कुल चार बाइक बरामद की गईं। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान लोअर बाजार थाना कांड संख्या 139/2021, दिनांक 07.06.2021, धारा 379 भादवि के अप्राथमिकी अभियुक्त शाहिद राय को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

पुलिस ने इरफान अंसारी, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व. कमरूद्दीन अंसारी, मौलाना आजाद कॉलोनी, गली-13, शाजिद खान के किराये के मकान, थाना नामकुम, रांची, स्थायी पता हुसैन नगर, गुमला, थाना एवं जिला गुमला को गिरफ्तार किया। इसके अलावा मो. कैश आलम, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता इम्तियाज आलम, ग्राम केसा, थाना बेड़ो, रांची; मोसिन राय, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता बसिर राय, ग्राम केसा, थाना बेड़ो, रांची; और इमरान आलम उर्फ भालो, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता तैयब आलम, ग्राम केसा, थाना बेड़ो, रांची को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मो. जफरूल्ला, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता मो. मोईन राय, ग्राम केसा, थाना बेड़ो, रांची; सैफ अंसारी उर्फ राज, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता अजबुल अंसारी, रहमत नगर, सिसई, थाना सिसई, जिला गुमला और शाहिद राय, उम्र 40 वर्ष, पिता स्व. काशिम राय, केसा नवाटोली, थाना बेड़ो, जिला रांची भी शामिल हैं।

चार बाइक बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ये बाइकें बरामद की हैं:

  • बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर JH09AJ-8499
  • बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर JH01DM-2841
  • बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर JH01BP-4092
  • बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर JH05DL-8507

छापामारी दल में ये पुलिसकर्मी शामिल रहे

छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लव कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार रजक, देवानन्द कुमार यादव, दीपक किशोर तिवारी, सुधीर बाड़ा और रंजित कुमार शामिल रहे। इसके अलावा सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह तथा थाना सशस्त्र बल ने भी कार्रवाई में हिस्सा लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *