सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में बेड़ो में हुई श्रद्धांजलि सभा

रांची : बेड़ो स्थित बिशु भगत महिला इंटर महाविद्यालय में मांडर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से दिवंगत पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ साथी सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार की मंत्री

सुदिव्य कुमार सोनू
सुदीब्य सोनू के निधन पर बेड़ो में कांग्रेस ने जताया शोक।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : बेड़ो स्थित बिशु भगत महिला इंटर महाविद्यालय में मांडर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से दिवंगत पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ साथी सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की विशेष रूप से मौजूद रहीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की ने भी शोक सभा को संबोधित किया। उन्होंने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के साथ अपने आत्मीय संबंधों के साथ उनकी सामाजिक और राजनीतिक भूमिका को याद किया। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

Read More : JPSC-JSSC भर्ती धांधली पर भाजपा का बड़ा आंदोलन, जानें पूरा कार्यक्रम

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जताया शोक

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय चले जाना बेहद पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सोनू केवल जनप्रतिनिधि और कैबिनेट के साथी ही नहीं थे, बल्कि संवेदनशील इंसान, सहज व्यक्तित्व और मार्गदर्शक के रूप में भी सभी के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोनू जी का जाना कांग्रेस परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए बड़ी क्षति है। उनके व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और साथियों के प्रति आत्मीय व्यवहार को लंबे समय तक याद किया जाएगा। मंत्री ने कहा, “इस कठिन और दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ उनके परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

श्रद्धांजलि सभा में ये लोग रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव, उप प्रमुख मोद्दशिर हक, मजकुर सिद्दीकी, नवल सिंह, देवनीश तिग्गा, बेरोनिका कच्छप, शमीम अख्तर, मांगा उरांव, रमेश महली, इस्तियाक, जयंत बारला, सुदामा महली, अबूमाज़, परवेज आलम, सुका उरांव, आबिद अंसारी, सेरोफिना मिंज, मनकू कुजूर, दिनेश राम, फ़हीम हक़, पंचू मिंज और मीर मुस्लिम मौजूद रहे। इसके अलावा मंच मोर्चा के अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल गमगीन रहा और सभी ने नम आंखों से दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को याद किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.