गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और उनके आवास पर जाकर  श्रद्धांजलि दी। सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू असमय हम सबों के बीच से चले गए हैं, जो दु:खदाई है।
कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप सक्रिय रहते थे। जनहित के मुद्दे पर अपनी बातों को प्रभावशाली तरीके से रखते थे। जनता से जुड़ाव बना हुआ था। कहा कि उनके साथ गुजरे पल  हमेशा याद रहेगा। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। इस कठिन घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए परिजनों को संबल प्रदान करें।