रांची में 13 अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन को मंजूरी, 3 का नवीकरण

रांची : रांची में शनिवार को जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समाहरणालय स्थित सभागार में हुई बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन, रिन्यूअल, मशीन की फॉर्म-B में एंट्री, चिकित्सकों की ज्वाइनिंग तथा USG

अल्ट्रासाउंड सेंटर
रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर प्रशासन सख्त।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची में शनिवार को जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समाहरणालय स्थित सभागार में हुई बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन, रिन्यूअल, मशीन की फॉर्म-B में एंट्री, चिकित्सकों की ज्वाइनिंग तथा USG मशीन की खरीद और शिफ्टिंग समेत कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन और नवीकरण के लिए प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार के बाद समिति ने 13 सेंटरों के निबंधन और 3 सेंटरों के नवीकरण को मंजूरी प्रदान की।

Read More : मां नंदा की बड़ी जात यात्रा शुरू, कुरुड़ से कैलाश के लिए रवाना हुई डोली

चिकित्सकों की ज्वाइनिंग और गरिमा पोर्टल पर निर्देश

बैठक में संस्थानों की मशीनों की फॉर्म-B में एंट्री और प्रमाणपत्रों की जांच के बाद चिकित्सकों की ज्वाइनिंग को भी अनुमोदन दिया गया। समिति ने चिकित्सकों की ज्वाइनिंग से संबंधित पूरी जानकारी गरिमा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही USG मशीनों की खरीद और शिफ्टिंग से जुड़े मामलों पर भी समिति ने आवश्यक विचार-विमर्श किया।

अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निरीक्षण पर जोर

समिति ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों के नियमित निरीक्षण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। विभिन्न सेंटरों का निर्धारित समय अंतराल पर निरीक्षण करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद, समिति के सदस्य और PC & PNDT को-ऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *