रांची : चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल का प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है। शनिवार को टीम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र अपर बाजार के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क कर व्यवसायियों और चैंबर सदस्यों से अपने पक्ष में समर्थन देने की अपील की। अध्यक्ष पद के दावेदार तुलसी पटेल के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने सहजानंद रोड, भूतहा तालाब, महावीर चौक, मैकी रोड, रंगरेज गली समेत अन्य क्षेत्रों में पदयात्रा की। सुबह 11 बजे शुरू हुई पदयात्रा देर शाम तक चली। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर चैंबर सदस्यों और व्यवसायियों ने टीम का स्वागत किया। कई व्यवसायियों ने टीम को अपना समर्थन देने की बात कही।
Read More : रांची में रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
व्यवसायियों से किया सीधा संवाद
पदयात्रा के दौरान टीम के सदस्यों ने अमरजीत गिरधर, रवि शर्मा, श्रवण तोदी, गोवर्धन प्रसाद भाला, सुबोध गुप्ता, अनिल लोहिया, परेश चंडीभमर, जीतू बेदी, लेखराज अरोड़ा, संजय अग्रवाल और हरेंद्र अग्रवाल समेत अन्य व्यवसायियों से मुलाकात की। इस दौरान चुनाव में टीम को जीत दिलाने की अपील की गई। तुलसी पटेल ने कहा कि अपर बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा के दौरान व्यवसायियों और चैंबर सदस्यों से मिला सकारात्मक समर्थन और उत्साह टीम का मनोबल बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि चैंबर चुनाव में अभियान सिर्फ समर्थन मांगने तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यवसायियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना भी इसका उद्देश्य है।
व्यवसायियों के हित को प्राथमिकता देने का दावा
तुलसी पटेल ने कहा कि व्यवसायियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए चैंबर को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा। व्यवसायियों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करना टीम की प्राथमिकता रहेगी।
अभियान में ये लोग रहे मौजूद
जनसंपर्क अभियान में तुलसी पटेल, सीए आदित्य शाह, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरुण भारतीय, ज्योति कुमारी, कमलेश संचेती, कुलवंत सिंह, मनीष सराफ, मोनिका गोयनका, नवजोत अलंग, पूजा ढाढा, राहुल साबू, राम बांगर, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, विकास झाझरिया, विकास विजयवर्गीय और विनीता सिंघानिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।




