J&K में सेना को बड़ी सफलता, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के यूसमर्ग क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में शनिवार को भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी। अशदर गली के पास हुई एक भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार पाकिस्तानी कमांडर यासिर को मार गिराया। घाटी

पाकिस्तानी कमांडर

अपनी भाषा में पढ़ें

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के यूसमर्ग क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में शनिवार को भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी। अशदर गली के पास हुई एक भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार पाकिस्तानी कमांडर यासिर को मार गिराया। घाटी में लंबे समय की शांति के बाद यह एक बड़ा एनकाउंटर माना जा रहा है।

Read More : राष्ट्रपति ने 48 शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ से किया सम्मानित, कहा- ‘शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता’

स्पेशल फोर्सेज और 53 राष्ट्रीय राइफल्स का संयुक्त ऑपरेशन

खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना की 53वीं राष्ट्रीय राइफल्स (RR), स्पेशल फोर्सेज, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने बडगाम के अशदर गली इलाके में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए लश्कर कमांडर यासिर को ढेर कर दिया। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर इस सफल ऑपरेशन की पुष्टि की है।

सूलेमान मूसा ग्रुप का हिस्सा था आतंकी यासिर

मिली जानकारी के अनुसार मारा गया पाकिस्तानी कमांडर यासिर लश्कर-ए-तैयबा के सूलेमान मूसा ग्रुप से जुड़ा हुआ था। हालांकि, करीब एक साल पहले वह इस गुट से अलग होकर बडगाम के यूसमर्ग के ऊपरी इलाकों में स्वतंत्र रूप से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। वह इस इलाके में लश्कर का एक मुख्य ऑपरेटिव बनकर उभरा था। सुरक्षा एजेंसियां काफी समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं और सटीक इनपुट मिलते ही उसे एनकाउंटर में मार गिराया।

सांबा में बीएसएफ और पुलिस का सर्च ऑपरेशन

दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सीमावर्ती इलाकों में बड़ा तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार को रीगल गांव से शुरू हुआ यह सर्च ऑपरेशन चिल्लेरियां, नडाला और प्लूरा तक चलाया गया। सांबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसओजी के डीएसपी और बीएसएफ के अधिकारियों की निगरानी में संवेदनशील और रणनीतिक स्थानों पर गहन गश्त की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *