रांची : पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (शिक्षक दिवस) के अवसर पर शनिवार को लोक भवन में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Read More : शिक्षक दिवस पर CM की बड़ी घोषणा, AI और आधुनिक तकनीक से बदलेगी झारखंड की शिक्षा व्यवस्था
शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय : राज्यपाल
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार, आदर्श और जीवन-दर्शन आज भी समाज को ज्ञान, उच्च संस्कार और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की निरंतर प्रेरणा देते हैं।
राष्ट्रनिर्माण के लिए देश के सभी शिक्षकों को दी बधाई
राज्यपाल महोदय ने राष्ट्र के निर्माण, भावी पीढ़ी के मार्गदर्शन और चरित्र निर्माण में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले देश व राज्य के सभी शिक्षकों को ‘शिक्षक दिवस’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। लोक भवन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान राज्यपाल ने समाज में शिक्षकों की गरिमामयी भूमिका की सराहना की।



