शिक्षक दिवस पर CM की बड़ी घोषणा, AI और आधुनिक तकनीक से बदलेगी झारखंड की शिक्षा व्यवस्था

रांची : राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। CM ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट

शिक्षक दिवस

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। CM ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट साझा करते हुए राज्य के समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई और ‘जोहार’ कहा। CM हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और असरदार बनाने के लिए हर स्तर पर मौजूद कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए लगातार नीतिगत प्रयास जारी हैं।

Read More : शिक्षक दिवस पर बिहार के 38 शिक्षकों को राजकीय सम्मान, CM सम्राट ने नवाजा

समय के साथ बदल रहा शिक्षण का तरीका : CM सोरेन

सीएम सोरेन ने आधुनिक दौर की जरूरतों का जिक्र करते हुए कहा कि समय के साथ पढ़ाई और अध्यापन का तरीका काफी बदल चुका है। वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक टेक्नोलॉजी पढ़ाई को बेहद आसान, रोचक और प्रभावी बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। इन तकनीकों के सही इस्तेमाल से विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जरूरतों के हिसाब से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा।

संस्कृति और जड़ों से जुड़ी रहेगी नई पीढ़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य एक ऐसी नई पीढ़ी का निर्माण करना है जो न केवल अत्याधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लैस हो, बल्कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नैतिक मूल्यों और जड़ों से भी मजबूती से जुड़ी रहे। उन्होंने राज्य के सभी शिक्षकों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *