रांची। झारखंड की ग्रामीण विकास , ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह दिल्ली दौरे पर है । इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की ।
read also : रांची में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, मतदाता सूची पर विशेषज्ञों का मंथन
इस मौके पर संगठन विस्तार , संगठन की मजबूती , सरकार के काम – काज , जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की पहल और वर्तमान राजनीतिक हालात पर सार्थक चर्चा हुई । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व को मौजूदा राजनीतिक विषयों से अवगत कराया ।
read also: दरोगा से इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति मामला: हाईकोर्ट ने रोक हटाने से किया इनकार
SIR प्रक्रिया में जनता के सामने चुनौतियों , मतदान का अधिकार सुरक्षित रखने और बीजेपी के षडयंत्र को मात देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई । केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा तमाम विषयों पर कांग्रेस की भूमिका के साथ – साथ भविष्य का मार्गदर्शन भी किया गया ।
read also: आदित्य साहू का ऐलान : 48 घंटे में न्याय नहीं मिला तो सड़क पर उतरेगी भाजपा





