जमशेदपुर के जुगसलाई में बाइक टक्कर पर विवाद, फायरिंग का आरोप

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के चौक बाजार में बीती देर रात बाइक में टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट की स्थिति बन गई। इसी दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग किए

जुगसलाई
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के चौक बाजार में बीती देर रात बाइक में टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट की स्थिति बन गई। इसी दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया, जिसके बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

Read More : नेपाल बाढ़ के बाद भारत की बड़ी मदद, 5वां राहत विमान रवाना

बाइक में टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, चौक बाजार में छपरहिया मोहल्ला निवासी उज्ज्वल ठाकुर और बागबेड़ा रिवर व्यू कॉलोनी निवासी शुभम ठाकुर बाइक खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मारपीट की स्थिति बन गई। विवाद की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

स्प्लेंडर सवार युवकों पर फायरिंग का आरोप

स्थिति बिगड़ती देख स्प्लेंडर बाइक सवार दोनों युवक बाइक लेकर गद्दी मोहल्ले की ओर निकलने लगे। इसी दौरान हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आई। गोली चलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष जुगसलाई थाना पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी

सूचना मिलने के बाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार भी जुगसलाई थाना पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि चौक बाजार में बाइक में टक्कर लगने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है, लेकिन घटनास्थल से अब तक कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *