रांची में 693 विद्यार्थियों के हाथों में आई साइकिलराज्य सरकार हर बच्चे तक बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिये लगातार कर रही काम: कल्याण मंत्री चमरा लिंडा

रांची। कई बच्चों के लिये स्कूल तक पहुंचने का सफर रोज एक चुनौती होता है। लंबी दूरी, थकान और संसाधनों की कमी अक्सर पढ़ाई के रास्ते में दीवार बन जाती है। ऐसे में एक साइकिल सिर्फ दो पहियों का साधन नहीं, बल्कि सपनों तक पहुंचने

रांची। कई बच्चों के लिये स्कूल तक पहुंचने का सफर रोज एक चुनौती होता है। लंबी दूरी, थकान और संसाधनों की कमी अक्सर पढ़ाई के रास्ते में दीवार बन जाती है। ऐसे में एक साइकिल सिर्फ दो पहियों का साधन नहीं, बल्कि सपनों तक पहुंचने का भरोसा बन जाती है। इसी सोच के साथ झारखंड सरकार ने सोमवार को रांची में 693 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें बांटी। TVS CM SOE, जगन्नाथपुर में आयोजित कार्यक्रम में कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों को साइकिल सौंपते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


हर छात्र तक शिक्षा पहुंचाना प्राथमिकता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि राज्य सरकार हर बच्चे तक बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिये लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिये सरकार उन्हें कोटा के प्रतिष्ठित संस्थानों, जैसे मोशन एजुकेशन, से जोड़कर विशेष कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है, ताकि आर्थिक या भौगोलिक बाधायें उनके सपनों के बीच न आयें। मंत्री ने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं को विद्यालय दूर होने के कारण पढ़ाई में कठिनाई होती है, उनके लिये यह योजना बड़ी राहत साबित होगी। इससे स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और पढ़ाई बीच में छोड़ने (ड्रॉपआउट) की समस्या कम करने में भी मदद मिले



इस वर्ष रांची में मिलेंगी 16,780 साइकिलें

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2026-27 के लिये रांची जिले में कुल 16,780 साइकिलों के वितरण को स्वीकृति दी गई है। कार्यक्रम में समेकित जनजाति विकास अभिकरण की परियोजना निदेशक मनीषा तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, प्रखंड कल्याण पर्यवेक्षक एनुल हक, TVS CM SOE, जगन्नाथपुर की प्राचार्य एवं प्रबंधन टीम सहित कई अधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.