चैंबर चुनाव में टीम मुकेश अग्रवाल के छह प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर सोमवार को टीम मुकेश अग्रवाल के छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान टीम के सदस्य और समर्थक मौजूद रहे। प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कर चुनावी मैदान में अपनी

टीम मुकेश अग्रवाल
टीम मुकेश अग्रवाल के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर सोमवार को टीम मुकेश अग्रवाल के छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान टीम के सदस्य और समर्थक मौजूद रहे। प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कर चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने व्यापारियों और उद्यमियों के हित में काम करने की प्रतिबद्धता जताई। नामांकन के बाद टीम के सदस्यों ने चैंबर सदस्यों से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन देने की अपील की।

Read More : बाबूलाल मरांडी ने अमित शाह को लिखा पत्र, घुसपैठ पर कार्रवाई की मांग

चैंबर को प्रभावी बनाने पर जोर

अध्यक्ष पद के दावेदार मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चैंबर को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने चैंबर सदस्यों से टीम के प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।

टीम में 26 प्रत्याशियों के नाम

टीम मुकेश अग्रवाल की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची में मुकेश कुमार अग्रवाल, डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन, अमित अग्रवाल, आस्था किरण, सीए निधि झुनझुनवाला, पौरुष जैन, प्रवीण लोहिया, सुनील कालरा, मनीष जैन, पूर्णेंदु तुलस्यान, अशोक प्रधान, माला कुजूर, उमंग सुल्तानिया, सुनील कुमार गुप्ता, तेजविंदर सिंह, राजेश गाडोदिया, श्रीकृष्ण अग्रवाल, सुमित जैन, अंकुर गाड़ोदिया, संदीप जाजोदिया, सज्जन पाडिया, विशाल पोद्दार, प्रदीप जैन, विनोद अग्रवाल, आनंद गाड़ोदिया और विजय कुमार हरलालका शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.