रांची : झारखंड के CM हेमंत सोरेन रविवार, 30 अगस्त की देर रात सेवा विमान से अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली उड़ान भरने से पहले उन्होंने राजधानी रांची स्थित प्रसिद्ध रिसालदार बाबा की मजार पर पहुंचकर पारंपरिक रूप से चादर चढ़ाई और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मजार पर मत्था टेकने के तुरंत बाद वह सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
Read More : रांची नगर निगम में दो सेवानिवृत्त कर्मियों को मिले सभी देय लाभ
निजी दौरे पर दिल्ली पहुंचे CM
CM के इस अचानक हुए दिल्ली दौरे को लेकर राज्य सरकार या CM सचिवालय की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हेमंत सोरेन अपने निजी कार्यों के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं।
1 सितंबर को रांची लौटने की संभावना
मिली जानकारी के अनुसार CM हेमंत सोरेन के कल यानी 1 सितंबर को दिल्ली से वापस रांची लौटने की संभावना है। दिल्ली प्रवास के दौरान उनके किसी पूर्व निर्धारित राजनीतिक या प्रशासनिक कार्यक्रम की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।




