रांची : रांची नगर निगम ने सेवानिवृत्त कर्मियों को नियमानुसार मिलने वाले लाभों के समयबद्ध भुगतान की दिशा में कार्रवाई की है। इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को नगर आयुक्त ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को लीव इनकैशमेंट, भविष्य निधि (पीएफ) और ग्रेच्युटी की राशि का भुगतान किया। नगर निगम से सेवानिवृत्त रामू उरांव और जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त जितनी ओराई को नियमानुसार उनके देय सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान किए गए।
Read More : रांची में पेंशन दरबार, 8 शिक्षकों को रिटायरमेंट के दिन लाभ
पेंशन निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश
दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन निर्धारण (पेंशन फिक्सेशन) की प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित शाखा को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं। नगर निगम की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके पेंशन और अन्य देय लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए संबंधित शाखाओं को लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
सेवानिवृत्त कर्मियों के हितों को प्राथमिकता
रांची नगर निगम के अनुसार, सेवानिवृत्त कर्मियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है। इसके लिए संबंधित शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके नियमानुसार देय लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक देरी न हो।




