रांची में शराब पार्टी के दौरान गोलीबारी, युवक के पेट में लगी गोली

रांची : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित मंडा बगीचा में बीती देर रात करीब 2 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब पार्टी के दौरान युवकों के बीच हुए आपसी विवाद में अचानक गोलीबारी हो गई। गोली लगने से टोनी लोहरा नामक

शराब पार्टी
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित मंडा बगीचा में बीती देर रात करीब 2 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब पार्टी के दौरान युवकों के बीच हुए आपसी विवाद में अचानक गोलीबारी हो गई। गोली लगने से टोनी लोहरा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों और पुलिस की सहायता से घायल टोनी लोहरा को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल युवक मूल रूप से रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित कमड़े का रहने वाला बताया जा रहा है।

Read More : सारंडा में कुइली नदी की तेज धार में बहे 3 ग्रामीण, दो के शव मिले

आरोपी मौके से फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात मंडा बगीचा इलाके में कई युवक एकत्रित होकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस और कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने हथियार निकालकर गोली चला दी, जो सीधे टोनी लोहरा के पेट में जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जब तक आसपास के लोग और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचते, तब तक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे।

छापेमारी जारी

वारदात की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी और बरियातू थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी में शामिल संदिग्ध युवकों की पहचान की जा रही है और उनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था और किस हथियार से गोली चलाई गई।

नियमित गश्त की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। निवासियों का आरोप है कि मंडा बगीचा का इलाका धीरे-धीरे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बनता जा रहा है, जहां देर रात तक लोग शराब का सेवन करते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और देर रात संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक के होश में आने के बाद उसके बयान और अन्य लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *