बुजुर्ग सदस्यों, मेधावी बच्चों के सम्मान के साथ महेश नवमी महोत्सव का हुआ भव्य समापन

रांची। श्री महेश्वरी सभा की ओर से 1 जून से 28 जून तक चले महेश नवमी महोत्सव 2026 का समापन समाज के वरिष्ठ सदस्यों एवं मेधावी बच्चों को सम्मान देकर हुआ। समापन के मौके पर माहेश्वरी भवन मे सुडोकू चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

रांची। श्री महेश्वरी सभा की ओर से 1 जून से 28 जून तक चले महेश नवमी महोत्सव 2026 का समापन समाज के वरिष्ठ सदस्यों एवं मेधावी बच्चों को सम्मान देकर हुआ। समापन के मौके पर माहेश्वरी भवन मे सुडोकू चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सयोजक हार्दिक बिहानी एवं सोविक बोड़ा ने बतलाया कि यह अपने को एकाग्रचित्त रखने की एक अच्छी विधि है। इसमें प्रथम – वंदना मारू द्वितीय – सिद्धार्थ साबू , तृतीय – आकांक्षा साबू विजेता रहे। वहीं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर हॉल मे आयोजित एक मिनट प्रतियोगिता* के संयोजक आशीष भाला , नितेश सारडा, गौरव काबरा, उज्वल सोमानी ने मनोरंजन के साथ ही कार्य क्षमता की पहचान देते हुए खेल खिलाया । ग्रुप A प्रथम – हार्दिक सोमानी , द्वितीय – निकुंज सोमानी , तृतीय – काव्या साबू ग्रुप B 1. प्रथम – नयन बोरा . द्वितीय – रिया बोरा, तृतीय – अनिकेत सोमानी विजेता रही।

मारवाड़ी भवन में आयोजित समारोह में समाज के वरिष्ठ पुरुष एवं महिला सदस्यों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मनोज कल्याणी ने किया | इसमें श्रीमती बृजबाला देवी सारडा, श्रीमती कंचन देवी सोढाणी, श्रीमती उषा देवी बियानी, श्रीमती शारदा देवी बियानी , श्रीमती सीता देवी जाजू , रामधन जाजू, राजकिशोर सोमानी, राज कुमार चितलांगिया , पुरुषोत्तम साबू, दाऊ लाल मोहता , अशोक बोड़ा, कृष्ण कुमार सोमानी , राजेंद्र होलानी , श्रहरी प्रसाद साबू, श्री कृष्ण कुमार साबू को श्रीफल देकर शॉल ओढ़ा कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मािनत किया गया।

ओजस्वी प्रतिभा पुरस्कार समारोह मे दसवीं एवं बारहवीं के बच्चों को जिन्होंने 2026 में आयोजित बोर्ड की परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उनका सम्मान किया गया। मेधावी प्रतिभा सम्मान कक्षा 10वीं में शगुन माहेश्वरी , तान्या मंत्री , प्रीत करनानी,अनिकेत भाला , दिव्यांश साबू , शौर्य माहेश्वरी | प्रतिभा सम्मान कक्षा 12वीं में रियान सारडा, अन्वेषा साबू , मेहुल सारडा , शुभ होलानी , तनिष्क साबू , अदिति सोमानी , देवांश माहेश्वरी , सुनंद राठी , विहान साबू, अक्षिता सोमानी , तन्मय मंत्री सभी को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर उज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी |

मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम मे शिव जी के आदियोगी रूप को दर्शाते हुए ग्लोरी टू राजस्थान के थीम मे हर्षित चितलांगिया, हिमांशु चितलांगिया, आर्यजा चितलांगिया, सर्वेश काबरा, राधिका भट्टड़ , वंदना मारू, भारती चितलांगिया, सीमा मालपानी, रंजू मालपानी ने नाटिका प्रस्तुत करवायी। कठपुतली नृत्य में रेहाना , विभोर सोमानी , आन्या भाला , नाविका , निलांशु । गणगौर थीम मे अनीता सोमानी , शिल्पी दरगड़ , इंदु माहेश्वरी । सावन के त्यौहार मे कविता सोमानी , सीमा मालपानी, रंजू मालपानी , श्रेष्ठा भाला। तीज के पल मे रमा साबू , निक्की साबू , खुशबू साबू , भाग्यश्री साबू , स्नेहा साबू , मायरा साबू । घूमर मे अन्वेषा साबू , गीतांजलि , काव्या सारडा , दिशा माहेश्वरी , कोमल मारू । कालबेलिया और डांडलीला लोक नृत्य मे काव्या सारडा, दिशा माहेश्वरी एवं पलक मालपानी ने साथ दिया |

साप्ताहिक महोत्सव कार्यक्रम में होने वाले सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भावना काबरा, रश्मि मालपानी एवं खुशबू साबू ने सहयोग दिया | यह जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने दी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.