पारस हेल्थ को मिला ग्रेट प्लेस टू वर्क का प्रमाणपत्र

रांची: पारस हेल्थ को वर्ष 2026-27 के लिए ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाणपत्र हॉस्पिटल की कार्य संस्कृति, चिकित्सीय एवं ऑपरेशनल सपोर्ट तथा कर्मचारियों के लिए सकारात्मक और सहयोगात्मक कार्य वातावरण को मान्यता देता है। also read : राजस्थान

पारस हेल्थ

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: पारस हेल्थ को वर्ष 2026-27 के लिए ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाणपत्र हॉस्पिटल की कार्य संस्कृति, चिकित्सीय एवं ऑपरेशनल सपोर्ट तथा कर्मचारियों के लिए सकारात्मक और सहयोगात्मक कार्य वातावरण को मान्यता देता है।
इस उपलब्धि पर फैसलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान पारस हेल्थ की पूरी टीम के लिए गर्व का विषय है। अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए सकारात्मक और सम्मानजनक कार्य वातावरण तैयार करना हमारी प्राथमिकता है।
टीम के प्रत्येक सदस्य की मेहनत और समर्पण ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। आने वाले समय में भी हम टीम वर्क, विश्वास और सकारात्मक कार्य संस्कृति को और मजबूत करते हुए मरीजों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
also read :खेल सिर्फ मेडल जीतने का जरिया नहीं, बेहतर नागरिक बनाता है : PM मोदी
जेनरल मैनेजर कुमार यशवन्त ने कहा कि यह सम्मान पारस हेल्थ की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और आपसी सहयोग का परिणाम है। हमारे लिए एक बेहतर कार्यस्थल का निर्माण केवल कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए भी महत्वपूर्ण है। हम आगे भी ऐसी कार्य संस्कृति को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।
हॉस्पिटल के एचआर हेड दिवाकर शाही ने कहा कि यह प्रमाणपत्र हमारे कर्मचारियों के विश्वास, टीम वर्क और सकारात्मक कार्य संस्कृति की पहचान है। यह उपलब्धि हमें कर्मचारियों के लिए बेहतर, सुरक्षित और सहयोगात्मक कार्य वातावरण तैयार करने के लिए और अधिक प्रेरित करती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *