खेल सिर्फ मेडल जीतने का जरिया नहीं, बेहतर नागरिक बनाता है : PM मोदी

रांची : भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची और ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को ‘खेलो इंडिया: खेल की बात पीएम के साथ’ विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस राष्ट्रव्यापी संवाद कार्यक्रम में देशभर के 5,000 से

PM मोदी
खेलो इंडिया कार्यक्रम।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची और ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को ‘खेलो इंडिया: खेल की बात पीएम के साथ’ विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस राष्ट्रव्यापी संवाद कार्यक्रम में देशभर के 5,000 से अधिक शिक्षण संस्थानों से 10 लाख से अधिक युवाओं ने सहभागिता की, जिसमें आईआईएम रांची के सैकड़ों विद्यार्थी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उपस्थित रहे। उनके साथ आईआईएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव, ‘माई भारत’ की राज्य निदेशक ललिता कुमारी और यूथ आइकॉन डॉ. गौरव अग्रवाल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

Read More : रांची में अतिक्रमण पर नगर निगम का एक्शन, 4 ठेला-गुमटी जब्त

“खेल का उद्देश्य केवल मेडल जीतना नहीं” : PM मोदी

अपने प्रेरणादायी संबोधन में PM मोदी ने युवाओं को खेल और शारीरिक फिटनेस से जुड़ने की सलाह दी। PM मोदी ने मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला :

  • नागरिक निर्माण : खेल केवल मेडल जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना पैदा कर एक बेहतर नागरिक बनाता है।

  • वैश्विक पहचान : किसी खिलाड़ी की सफलता उसके परिवार, संस्थान, राज्य और पूरे देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाती है।

  • खेलों का विस्तार व ओलंपिक की तैयारी : भारत द्वारा आगामी वर्षों और 2026 में बड़े खेल आयोजनों व ओलंपिक की मेजबानी की तैयारियों के बीच युवाओं को पारंपरिक खेलों से आगे बढ़ना होगा। भारत के पास वाटर और विंटर स्पोर्ट्स के लिए उपयुक्त भूगोल व जनसांख्यिकी उपलब्ध है।

  • टैलेंट हंट योजना : 5 से 15 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को चिन्हित कर उन्हें खेल अकादमियों में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  • नशा मुक्त समाज : नशा मुक्त भारत के निर्माण में खेल और स्वस्थ जीवनशैली सबसे सशक्त माध्यम बन सकते हैं।

इससे पूर्व, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह पहल देश के कोने-कोने से खेल प्रतिभाओं को तलाशने और एक मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों का संवाद

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने आईआईएम रांची के छात्रों के साथ सीधा संवाद किया। इस चर्चा में अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी दिनेश कुमार, राष्ट्रीय तीरंदाज नेहा नाग, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आयुषी कदू और राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी श्रीजीत शिवडेकर शामिल हुए। खिलाड़ियों ने ग्रामीण युवाओं को प्रेरित करने के लिए स्पोर्ट्स आइकॉन्स से जोड़ने और खेल अकादमियों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

छात्रों ने दिए सुझाव, ली नशा मुक्ति की शपथ

संवाद के पश्चात आईआईएम रांची के छात्रों – जीत विश्वास, सौरव कुमार, जय पमनानी, उत्कर्ष आनंद, विकास और ऋषिका ने देश में खेल सुविधाओं के विकास और संवर्धन को लेकर अपने व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी अतिथियों और विद्यार्थियों द्वारा ली गई सामूहिक नशा मुक्ति की शपथ के साथ हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *