रांची में अतिक्रमण पर नगर निगम का एक्शन, 4 ठेला-गुमटी जब्त

रांची : शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए रांची नगर निगम का विशेष अतिक्रमण मुक्त अभियान जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को मारवाड़ी कॉलेज मार्ग में निगम की इंफोर्समेंट टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क और सार्वजनिक स्थानों

नगर निगम
अवैध ठेला हटाया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए रांची नगर निगम का विशेष अतिक्रमण मुक्त अभियान जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को मारवाड़ी कॉलेज मार्ग में निगम की इंफोर्समेंट टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे संचालित चार ठेला-गुमटियों को जब्त किया गया। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा नालियों के ऊपर किए गए अवैध विस्तार को भी तत्काल हटाया गया। सड़क पर रखे सीएंडडी मटेरियल को भी निगम की टीम ने जब्त कर लिया।

Read More : रांची समाहरणालय में छात्राओं ने DC को बांधी हैंडमेड राखी

नाली और फुटपाथ पर अतिक्रमण को लेकर सख्ती

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्ग, फुटपाथ और नालियों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण या अवैध विस्तार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम के अनुसार ऐसे अतिक्रमण से आम लोगों, विद्यार्थियों और राहगीरों के आवागमन में परेशानी होती है।

बड़ा तालाब के आसपास भी हटाई गईं दुकानें

इसी अभियान के तहत बड़ा तालाब के आसपास भी विशेष कार्रवाई की गई। यहां अवैध रूप से संचालित अस्थाई दुकानों को हटाया गया। निगम की टीम ने सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कार्रवाई की। रांची नगर निगम ने कहा है कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सड़क, फुटपाथ और नालियों पर अतिक्रमण कर आवागमन में बाधा पैदा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई के साथ जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *