झारखंड में सक्रिय हुआ लो-प्रेशर, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रांची/नई दिल्ली : झारखंड और इसके आसपास के इलाकों में बने नए निम्न दबाव (लो-प्रेशर) के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण देश भर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 23 राज्यों में

झारखंड

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/नई दिल्ली : झारखंड और इसके आसपास के इलाकों में बने नए निम्न दबाव (लो-प्रेशर) के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण देश भर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 23 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, लो-प्रेशर सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मानसून टर्फ और ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से बारिश का माहौल और मजबूत हो गया है।

Read More : हजारीबाग में पिता पर छह साल के बेटे की हत्या का आरोप, गिरफ्तार

बिहार में 80 km/h की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम के इस बिगड़े मिजाज का असर कई राज्यों में अलग-अलग तरह से देखने को मिलेगा। बिहार में मौसम का असर सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकता है। यहां 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। राज्य के विभिन्न जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश में ‘भारी से बहुत भारी’ बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और नदियों-नालों के उफान पर आने का खतरा बना हुआ है। वहीं, पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड (देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल) और हिमाचल प्रदेश (सोलन, कांगड़ा, ऊना, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति) में भी तेज बारिश और 55 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

येलो अलर्ट जारी

दक्षिण भारत के केरल में मूसलाधार बारिश ने प्रशासनिक चिंताएं बढ़ा दी हैं। उत्तरी कन्नूर जिले के इलायवूर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण स्थल पर सुरक्षा दीवार गिर गई और भूस्खलन की घटना सामने आई है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आईएमडी ने केरल के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने जलभराव, भूस्खलन के खतरे और कमजोर निर्माणों से लोगों को दूर रहने तथा गैर-जरूरी यात्राएं न करने की हिदायत दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *