सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य की महिलाओं और छात्राओं के लिए दो बड़े और महत्वपूर्ण एलान किए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की 50 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान करेगी। इसके साथ ही 60 वर्ष या उससे अधिक आयु

सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य की महिलाओं और छात्राओं के लिए दो बड़े और महत्वपूर्ण एलान किए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की 50 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान करेगी। इसके साथ ही 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के औपचारिक शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान ये घोषणाएं कीं।

Read More : TMC के 20 बागी सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब

“बेटियों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार की प्रत्येक योजना बेटियों के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और भविष्य सुरक्षित नहीं था तथा हर तरफ अव्यवस्था का माहौल रहता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद अराजकता की जगह उत्सव के माहौल ने ले ली है। पहले बेटियों की सुरक्षा किस्मत पर निर्भर थी, लेकिन अब यह सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था और तकनीक पर आधारित है। सीएम योगी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए केवल दो ही जगहें बची हैं – जेल या जहन्नुम।

‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना की शुरुआत

सीएम ने कार्यक्रम में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की बुजुर्ग महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निशुल्क बस यात्रा का लाभ मिलेगा। अनुमान के अनुसार, इस योजना से प्रतिदिन लगभग 88,438 महिला यात्रियों को सीधा लाभ पहुंचेगा। पात्र बुजुर्ग महिलाओं की पहचान और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे।

रक्षाबंधन पर सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा का तोहफा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर की महारानी लोकमाता अहिल्याबाई साहस और स्वाभिमान की प्रतीक हैं, इसलिए इस जनकल्याणकारी योजना का नाम उनके नाम पर रखा गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को अपने साथ एक सहयात्री (Co-passenger) के साथ भी परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इस तीन दिवसीय छूट के बाद 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए यह मुफ्त बस यात्रा सेवा स्थायी रूप से लागू रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *