सड़क पर अचानक मिल जाएं ये चीजें तो माना जाता है शुभ, जानें धार्मिक मान्यता

नई दिल्ली : चलते-चलते रास्ते में कई बार ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिन्हें देखकर लोग उन्हें उठा लेते हैं। इनमें पैसे, सिक्के, फूल, मोर पंख और अनाज जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं। कुछ लोग इन्हें अपने पास रख लेते हैं, जबकि कुछ जरूरतमंदों

धार्मिक मान्यता

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : चलते-चलते रास्ते में कई बार ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिन्हें देखकर लोग उन्हें उठा लेते हैं। इनमें पैसे, सिक्के, फूल, मोर पंख और अनाज जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं। कुछ लोग इन्हें अपने पास रख लेते हैं, जबकि कुछ जरूरतमंदों को दान कर देते हैं या मंदिर में चढ़ा देते हैं। वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रास्ते में पड़ी कुछ चीजों का मिलना आने वाले समय में बदलाव का संकेत माना जाता है। कुछ वस्तुओं को विशेष रूप से शुभ माना गया है।

Read More : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोने के नियम, जानें क्या करें और क्या नहीं

रास्ते में पैसे या सिक्का मिलना

अगर चलते समय अचानक रास्ते में कोई नोट या सिक्का पड़ा हुआ मिल जाए, तो इसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसका संबंध जल्द मिलने वाले धन लाभ से हो सकता है। यह भी माना जाता है कि अगर किसी जरूरी काम के लिए जाते समय रास्ते में सिक्का या नोट मिले, तो उस काम में सफलता मिलने के संकेत हो सकते हैं। किसी वजह से काम अटका हुआ या अधूरा है, तो उसके पूरा होने की भी मान्यता है।

मोर पंख मिलना माना जाता है शुभ

अगर रास्ते में अचानक मोर पंख पड़ा हुआ दिखाई दे या मिल जाए, तो इसे सफलता और सौभाग्य का संकेत माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में मोर पंख का विशेष महत्व बताया गया है। मोर पंख को भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय माना जाता है। इसी वजह से इसे मंदिर में रखना भी शुभ माना जाता है।

सफेद कौड़ी या गोमती चक्र मिलने का संकेत

अगर सड़क या रास्ते पर चलते समय अचानक सफेद कौड़ी या गोमती चक्र मिल जाए, तो इसे भी बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दोनों वस्तुओं का संबंध माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु से माना गया है। ऐसे में रास्ते में सफेद कौड़ी या गोमती चक्र मिलना धन और समृद्धि का संकेत माना जाता है।

Disclaimer : यह जानकारी धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। इन मान्यताओं की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *