मां कौलेश्वरी पर्वत पर हादसा, सरोवर में डूबने से युवक की मौत

चतरा : जिले के हंटरगंज स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां कौलेश्वरी पर्वत पर मंगलवार सुबह हादसा हो गया। सावन के पवित्र महीने में परिवार के साथ पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे पलामू जिले के 22 वर्षीय श्रद्धालु सम्राट सिंह की सरोवर में डूबने से मौत हो

मां कौलेश्वरी पर्वत

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा : जिले के हंटरगंज स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां कौलेश्वरी पर्वत पर मंगलवार सुबह हादसा हो गया। सावन के पवित्र महीने में परिवार के साथ पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे पलामू जिले के 22 वर्षीय श्रद्धालु सम्राट सिंह की सरोवर में डूबने से मौत हो गई। हादसा कौलेश्वरी पर्वत पर स्थित महाकालेश्वर और सूर्य मंदिर के समीप बने सरोवर में हुआ। मृतक सम्राट सिंह पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सिलडिलिया गांव निवासी रामू सिंह के पुत्र थे।

Read More : मायावती का बड़ा ऐलान, पंजाब चुनाव में बसपा अकेले उतरेगी मैदान में

स्नान करने के दौरान गहरे पानी में गए सम्राट

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सम्राट सिंह सरोवर में स्नान करने के लिए उतरे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। सम्राट के डूबने की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने झगर (कांटेदार हुक) और बांस की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को गहरे पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक सम्राट सिंह की सांसें थम चुकी थीं।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *