पुत्रदा एकादशी पर तिरुपति बालाजी मंदिर में हुआ विशेष अनुष्ठान

रांची : श्रावण शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी के अवसर पर सोमवार को रांची के रातू रोड स्थित श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (श्री तिरुपति बालाजी) मंदिर में भक्तिमय वातावरण में कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। पहाड़ी मंदिर के समीप स्थित दिव्यदेशम् मंदिर में श्रीवैष्णव मत के

पुत्रदा एकादशी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : श्रावण शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी के अवसर पर सोमवार को रांची के रातू रोड स्थित श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (श्री तिरुपति बालाजी) मंदिर में भक्तिमय वातावरण में कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। पहाड़ी मंदिर के समीप स्थित दिव्यदेशम् मंदिर में श्रीवैष्णव मत के अनुसार भगवान श्रीपद्मावती वल्लभ के पूजन और महाभिषेक का आयोजन हुआ।

Read More : सरायकेला में 15 हाथियों का तांडव, धान की फसल रौंदी, ग्रामीण दहशत में

पुत्रदा एकादशी पर विशेष अनुष्ठान

अनुष्ठान की शुरुआत भगवान के प्रातः वंदन, सुप्रभातम्, मंगलाशासनम् और करावलंबम से हुई। इसके बाद षोडशोपचार विधि से तिरूवाराधनम् संपन्न कराया गया। उद्यास्तमन सेवा के साथ भगवान दंपति का महाभिषेक भी हुआ। महाभिषेक के दौरान श्रीभगवान दंपति को दूध, दही, हल्दी, चंदन, शहद, डाभयुक्त जल और गंगाजल से क्रमवार अभिषेक कराया गया। इसके बाद भगवान को वस्त्र और आभूषणों से सजाया गया तथा फलाहारी व्यंजनों का बालभोग नैवेद्य अर्पित किया गया। बालभोग के बाद महाआरती की गई। इसके बाद दिव्य कल्याण स्वरूप परमानंद कारण भगवान दंपति का वेद, उपनिषद और श्रीवेदान्तदेशिक स्वामी द्वारा रचित स्तोत्रों से स्तवन किया गया। इसके बाद तदियाराधन, शठारी, गोष्ठी एवं तीर्थ की प्रक्रिया संपन्न हुई। अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

पुलक सिंघानिया बने महाभिषेक के यजमान

उद्यास्तमन सेवा सहित महाभिषेक के यजमान रांची निवासी श्री पुलक सिंघानिया और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती आयुषी सिंघानिया रहे। अर्चक सत्यनारायण गौतम, गोपेश आचार्य और नारायण दास ने मिलकर दिनभर के धार्मिक अनुष्ठानों को विधिवत संपन्न कराया। आयोजन में मुख्य रूप से राम अवतार नरसरिया, अनूप अग्रवाल, प्रदीप नरसरिया, घनश्याम दास शर्मा, रंजन सिंह, सुशील लोहिया, ओमप्रकाश गाड़ोदिया, शम्भुनाथ पोद्दार, प्रभाष मित्तल, सीता शर्मा, यशोदा देवी, विनोद दुबे और किरण शर्मा सहित अन्य लोगों की भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *