गुवा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत, साथी घायल

पश्चिमी सिंहभूम के गंगदा घाटी में बाइक पोल से टकराने के बाद 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।

अपनी भाषा में पढ़ें

गुवा:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगदा घाटी में गुरुवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से टकरा गई। दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नुईया गांव निवासी गुरा चाम्पिया, पिता सोमनाथ चाम्पिया के रूप में हुई है। हादसे में घायल युवक की पहचान 18 वर्षीय जादू जामुदा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, गुरा चाम्पिया और जादू जामुदा गुरुवार शाम रोवाम बाजार से बाइक पर सवार होकर गुवा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान गंगदा घाटी के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से सड़क पर गिर पड़े। हादसे में गुरा चाम्पिया के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं जादू जामुदा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पूरी रात मदद का इंतजार करते रहे घायल

घायल जादू जामुदा के अनुसार, दुर्घटना के बाद उसने सड़क से गुजर रहे लोगों से मदद मांगी और कई वाहनों को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, रात होने के कारण किसी वाहन चालक ने उनकी सहायता नहीं की। इसके चलते दोनों युवक पूरी रात घटनास्थल के पास पड़े रहे।शुक्रवार सुबह हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम गंगदा घाटी पहुंची। दोनों युवकों को इलाज के लिए गुवा अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुरा चाम्पिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल जादू जामुदा का उपचार शुरू किया गया।

शराब पीने की भी बात सामने आई

बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हादसे के कारणों की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बाइक के अनियंत्रित होने की परिस्थितियों समेत दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *