इरफान अंसारी ने खड़गे को सौंपी आंदोलन की रिपोर्ट, हेमंत की सराहना

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर आंदोलन और उसके शांतिपूर्ण समाधान की रिपोर्ट सौंपी।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली:  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में करीब 26 दिनों तक चले युवाओं के आंदोलन और उसके शांतिपूर्ण समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. इरफान अंसारी ने आंदोलन से जुड़ी पूरी रिपोर्ट मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपी।

उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान युवाओं के स्वास्थ्य पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर रख रहा था। इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था और जरूरत पड़ने पर युवाओं को इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन और हस्तक्षेप से युवाओं के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिली। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बातचीत और संवेदनशीलता के साथ मामले को सुलझाने का प्रयास किया।

युवाओं की बात सुनना जरूरी

मल्लिकार्जुन खड़गे ने युवाओं के आंदोलन के शांतिपूर्ण समाधान की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी बात सुनी जानी चाहिए। खड़गे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह समेत पूरी कैबिनेट को युवाओं के आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त कराने और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए बधाई दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *