HEC के पुनरुद्धार पर CM हेमंत सोरेन से मिली केंद्रीय संसदीय टीम

रांची : राजधानी रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (HEC) को दोबारा पटरी पर लाने और इसके पुनरुद्धार की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। शुक्रवार को कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में CM हेमंत सोरेन से HEC के जीर्णोद्धार के लिए गठित

CM हेमंत सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (HEC) को दोबारा पटरी पर लाने और इसके पुनरुद्धार की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। शुक्रवार को कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में CM हेमंत सोरेन से HEC के जीर्णोद्धार के लिए गठित छह सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस बैठक के दौरान CM और संसदीय समिति के बीच HEC की मौजूदा गंभीर स्थिति, इसके सामने आ रही चुनौतियों तथा संस्थान के रिवाइवल (Revival) से जुड़ी दूरगामी कार्ययोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

Read More : दिल्ली के करोल बाग में पुरानी इमारत की दीवार गिरी, कई घायल

HEC के पुनरुद्धार और भावी रणनीति पर मंथन

बैठक में भारत के भारी उद्योग क्षेत्र के इस ऐतिहासिक संस्थान को पुनः आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने CM के साथ संस्थान के वित्तीय व परिचालन संबंधी विभिन्न पहलुओं को साझा किया। उल्लेखनीय है कि देश के कोर सेक्टर उद्योगों को आधुनिक उपकरण और भारी मशीनरी सप्लाई करने में HEC रांची की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए इसके पुनरुद्धार को राष्ट्रहित से जोड़कर देखा जा रहा है।

संसदीय उप-समिति में शामिल रहे प्रमुख सांसद

CM हेमंत सोरेन से मुलाकात करने वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप-समिति के अध्यक्ष-सह-राज्यसभा सांसद तिरुची शिवा कर रहे थे। उनके साथ प्रतिनिधिमंडल में विजय हांसदा (सांसद), सुलता देव (राज्यसभा सांसद), कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी (सांसद), हँसमुखभाई सोमाभाई पटेल (सांसद) और चंदन चौहान (सांसद) मौजूद रहे। बैठक के अंत में यह सहमति बनी कि HEC के गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए ठोस और प्रभावी कार्ययोजना के तहत त्वरित कदम उठाए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *