8वीं से ग्रेजुएट्स तक को मौका, आईसीएसआईएल में 12 पदों पर भर्ती

आईसीएसआईएल ने डेटा एंट्री ऑपरेटर, सेल्सपर्सन और अटेंडेंट के 12 पदों पर भर्ती निकाली है, वॉक-इन इंटरव्यू 24 और 25 अगस्त को होंगे।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है। आईसीएसआईएल ने अटेंडेंट सहित विभिन्न पदों पर कुल 12 रिक्तियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। आईसीएसआईएल की ओर से घोषित 12 रिक्तियों में डेटा एंट्री ऑपरेटर के 6, सेल्सपर्सन के 4 और अटेंडेंट के 2 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 937 रुपये प्रतिदिन, सेल्सपर्सन के लिए 862 रुपये प्रतिदिन और अटेंडेंट पद के लिए 710 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या उसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी जरूरी है। उम्मीदवार को एमएस एक्सेल और एमएस वर्ड जैसे सॉफ्टवेयर की जानकारी भी होनी चाहिए। सेल्सपर्सन पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा सेल्स या रिटेल क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। वहीं, अटेंडेंट पद के लिए उम्मीदवार का 8वीं पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु पद के अनुसार 40 से 45 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वॉक-इन इंटरव्यू के दिन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क 590 रुपये तय किया गया है।

कब और कहां होगा इंटरव्यू?

डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 24 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू का स्थान है- इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल), एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, पहली मंजिल, पोस्ट ऑफिस के ऊपर, इंडस्ट्रियल एस्टेट, फेज-III, नई दिल्ली-110020। वहीं, सेल्सपर्सन और अटेंडेंट पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 25 अगस्त को निर्धारित समय और इसी पते पर आयोजित किया जाएगा।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें। रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ उनकी फोटोकॉपी भी अपने साथ लेकर जाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *