पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन फटी, तीन मजदूर घायल

धनबाद : झरिया के पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। वाशरी परिसर में वेल्डिंग का काम करते समय अचानक वेल्डिंग मशीन में हुए जोरदार विस्फोट (Blast) की चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल

पाथरडीह कोल वाशरी

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : झरिया के पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। वाशरी परिसर में वेल्डिंग का काम करते समय अचानक वेल्डिंग मशीन में हुए जोरदार विस्फोट (Blast) की चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के बाद पूरे वाशरी परिसर में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मजदूरों और कंपनी के अधिकारियों ने आनन-फानन में सभी घायलों को चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया।

Read More : JSCA के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के बेटे से 2 करोड़ की ठगी, FIR दर्ज

दो मजदूरों की स्थिति गंभीर, धनबाद SNMMCH रेफर

मिली जानकारी के अनुसार पाथरडीह कोल वाशरी में एसीबी (ACB) कंपनी के पेटी ठेकेदार आरके कंस्ट्रक्शन द्वारा भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के लगभग 2.5 मीट्रिक टन निर्माण से जुड़ा कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग मशीन अचानक फट गई। घायलों में एक मिस्त्री और एक हेल्पर की स्थिति अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए धनबाद स्थित SNMMCH अस्पताल रेफर कर दिया है, जबकि तीसरे मजदूर का इलाज चासनाला स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है।

मजदूर नेता ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप

हादसे की सूचना के बाद मजदूर नेता नीताई महतो ने ठेका कंपनी और वाशरी प्रबंधन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं और मशीनों का नियमित मेंटेनेंस भी नहीं किया जाता है। उन्होंने मजदूरों को कम मजदूरी देने और बिना सुरक्षा उपकरणों के जोखिम भरे काम कराने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की। घटना को लेकर स्थानीय मजदूरों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *