नई दिल्ली : श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाने वाला भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह दिन बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन आंशिक चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, लेकिन ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।
Read More : रक्षाबंधन 2026 : 27 या 28 अगस्त? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन पर बनने वाला यह चंद्र ग्रहण तीन विशेष राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी और फलदायी साबित होने वाला है :
वृषभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण किसी वरदान से कम नहीं होगा। करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी, नए शुभ समाचार प्राप्त होंगे और धन प्राप्ति के मजबूत योग बनेंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आय में बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वाले लोगों को करियर में अचानक सफलता और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को मनचाही नौकरी का अवसर मिलेगा, वहीं व्यापारियों को बड़ा मुनाफा देने वाली डील्स हासिल हो सकती हैं।
मकर राशि : मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में भारी मुनाफा होगा और परिवार में मांगलिक व शुभ समाचार का आगमन होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
इन 4 राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
जहां तीन राशियों को इस ग्रहण से अपार लाभ मिलने वाला है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय थोड़ा सतर्क रहने का है। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक कर्क राशि, सिंह राशि, तुला राशि और मीन राशि के जातकों को इस दौरान मानसिक तनाव, आर्थिक हानि और पारिवारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। अतः इन राशि के जातकों को लेन-देन और महत्वपूर्ण निर्णयों में संयम बरतने की सलाह दी जाती है।








