आईपीएल में ऑरेंज कैप की रैस में शीर्ष पांच में पहुंचे सैमसन, पर्पल कैप के करीब पहुंचे कंबोज

[the_ad id="3163"]

मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच हुए मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में सीएसके के संजू सैमसन शीर्ष पांच में पहुंच गये हैं. अब सैमसन कैप की दौड़ आरसीबी के विराट कोहली से आगे निकले गए हैं. सैमसन अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें नंबर पर पहुंच गये हैं. सैमसन ने केकेआर के खिलाफ 32 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के हैं. उन्होंने अभी तक सत्र के पांच मैचों में 46.25 के औसत से 185 रन बनाये हैं.

वहीं विराट आठवें स्थान पर खिसक गए हैं. उनके नाम चार मैचों में 179 हैं. केकेआर के अंगकृष रघुवंशी पांच मैचों में 182 रन के साथ ही सातवें नंबर पर हैं. वहीं सीएसके के आयुष म्हात्रे 11वें पायदान पर हैं. उन्होंने पांच मैचों में 171 रन बनाये हैं. ऑरेंज कैप पर अभी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हेनरिक क्लासन का कब्जा बना हुआ है. क्लासन ने पांच मैचों में 44.80 के औसत से 224 रन बनाए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन 213 रन बनाकर दूसरे जबकि राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 200 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं.

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप सूची-

खिलाड़ीमैचरनटीम
हेनरिक क्लासेन5224सनराइजर्स हैदराबाद
ईशान किशन5213सनराइजर्स हैदराबाद
वैभव सूर्यवंशी5200राजस्थान रॉयल्स
रजत पाटीदार4195रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
संजू सैमसन5185चेन्नई सुपर किंग्स
यशस्वी जायसवाल5184राजस्थान रॉयल्स
अंगकृष रघुवंशी5182कोलकाता नाइट राइडर्स
विराट कोहली4179रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
ध्रुव जुरेल5176राजस्थान रॉयल्स
जोस बटलर4176गुजरात टाइटंस


दूसरी ओर सबसे अधिक विकेट के लिए मिलने वाली पर्पल कैप के लिए सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज बड़े दावेदार बने हुए हैं. अंशुल अभी दूसरे नंबर पर हैं. वहीं पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा हैं. कंबोज ने पांच मैचों में 10 विकेट हासिल कर लिए हैं. वहीं कृष्णा ने चार मुकाबलों में 10 विकेट लिए हैं. केकेआर के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ पांच मैचों में 6 विकेट लेकर इस सूची में बने हुए हैं.

आईपीएल 2026 पर्पल कैप सूची-

खिलाड़ीमैचविकेटटीम
प्रसिद्ध कृष्णा410गुजरात टाइटंस
अंशुल कंबोज510चेन्नई सुपर किंग्स
रवि बिश्नोई59राजस्थान रॉयल्स
जोफ्रा आर्चर57राजस्थान रॉयल्स
प्रिंस यादव46लखनऊ सुपर जायंट्स
जैकब डफी36रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
वैभव अरोड़ा56कोलकाता नाइट राइडर्स
राशिद खान45गुजरात टाइटंस
लुंगी एनगिडी45दिल्ली कैपिटल्स
हर्ष दुबे55सनराइजर्स हैदराबाद
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *