विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड को 37 रन से हराकर पाकिस्तान ने दर्ज की पहली जीत

ब्रिस्टल, इंग्लैंड: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने आखिरकार जीत का स्वाद चख लिया। शनिवार को काउंटी ग्राउंड में खेले गए अपने अंतिम लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 37 रन से हराकर टूर्नामेंट का समापन जीत के साथ किया। हालांकि टीम

ब्रिस्टल, इंग्लैंड: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने आखिरकार जीत का स्वाद चख लिया। शनिवार को काउंटी ग्राउंड में खेले गए अपने अंतिम लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 37 रन से हराकर टूर्नामेंट का समापन जीत के साथ किया। हालांकि टीम ग्रुप-ए में पांच मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ पांचवें स्थान पर रही, जबकि नीदरलैंड सभी मुकाबले हारकर अंतिम स्थान पर रहा।

गुल फिरोजा की नाबाद अर्धशतकीय पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने छह विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मुनीबा अली 12 रन बनाकर जल्दी आउट हो गईं। इसके बाद आयशा जफर और गुल फिरोजा ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभाला।

आयशा जफर ने 29 गेंदों पर 32 रन बनाए, जबकि गुल फिरोजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में नौ चौकों की मदद से नाबाद 63 रन की पारी खेली। नीदरलैंड की ओर से आइरिस ज्विलिंग ने दो विकेट लिए, जबकि हीदर सीगर्स, हन्ना लैंडहीर, कैरोलीन डी लैंग और सिल्वर सीगर्स को एक-एक सफलता मिली।

फातिमा सना और आयशा जफर की घातक गेंदबाजी

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 18 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज हीदर सीगर्स ने 24 और कप्तान बैबेट डी लीड ने 30 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने अपने तीनों विकेट 18वें ओवर में हासिल किए। आयशा जफर ने भी 13 रन देकर तीन विकेट लिए। डायना बेग और नाशरा संधु ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

पाकिस्तान ने इससे पहले भारत, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने सभी लीग मुकाबले गंवाए थे। टीम ने अंतिम मैच में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का समापन सकारात्मक प्रदर्शन के साथ किया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.