Tata Power का रूफटॉप सोलर प्लान, 2030 तक ₹30 हजार करोड़ लक्ष्य

पूर्वी सिंहभूम : टाटा पावर ने अपने रूफटॉप सोलर कारोबार को बड़े स्तर पर विस्तार देने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने वर्ष 2030 तक इस कारोबार से सालाना 30 हजार करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। टाटा

रूफटॉप सोलर

पूर्वी सिंहभूम : टाटा पावर ने अपने रूफटॉप सोलर कारोबार को बड़े स्तर पर विस्तार देने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने वर्ष 2030 तक इस कारोबार से सालाना 30 हजार करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। टाटा स्टील की ओर से शुक्रवार को साझा की गई जानकारी के मुताबिक, भारत में घरों, आवासीय सोसायटियों और औद्योगिक इकाइयों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की मांग तेजी से बढ़ रही है। सरकारी प्रोत्साहन, तकनीकी लागत में कमी और स्वच्छ ऊर्जा को लेकर बढ़ती जागरूकता से इस बाजार के विस्तार की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

Read More : रांची में 23 अगस्त को निकलेगी बाल कांवड़ यात्रा, पोस्टर लॉन्च

30 लाख ग्राहकों तक पहुंचने का लक्ष्य

टाटा पावर अब तक देशभर में पांच लाख से अधिक रूफटॉप सोलर ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे चुकी है। कंपनी की योजना वर्ष 2029 तक ग्राहक आधार बढ़ाकर 30 लाख करने की है। इसके साथ ही कंपनी ने रूफटॉप सोलर बाजार में करीब 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य भी रखा है।

कारोबार के राजस्व में तेजी से बढ़ोतरी

कंपनी के रूफटॉप सोलर कारोबार में हाल के वर्षों में तेज वित्तीय वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में इस कारोबार का राजस्व 342 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में बढ़कर करीब 1,350 करोड़ रुपये हो गया। इसी अवधि में EBITDA 38 करोड़ रुपये से बढ़कर 197 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, कर के बाद मुनाफा 23 करोड़ रुपये से बढ़कर 145 करोड़ रुपये हो गया।

रूफटॉप सोलर बाजार पर कंपनी का फोकस

टाटा पावर का विस्तार प्लान ऐसे समय में सामने आया है, जब देश में घरों और व्यावसायिक इकाइयों में रूफटॉप सोलर की मांग बढ़ रही है। कंपनी ग्राहक आधार बढ़ाने के साथ बाजार में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करने पर भी फोकस कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *