सेशेल्स में पीएम मोदी ने 194 वर्षीय कछुए जोनाथन को खिलाया खाना, राष्ट्रपति संग लगाया पौधा

विक्टोरिया, सेशेल्स: तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अपनी राजकीय यात्रा की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के साथ विक्टोरिया स्थित सेशेल्स नेशनल बोटैनिकल गार्डन का दौरा किया, जहां

विक्टोरिया, सेशेल्स: तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अपनी राजकीय यात्रा की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के साथ विक्टोरिया स्थित सेशेल्स नेशनल बोटैनिकल गार्डन का दौरा किया, जहां उन्होंने दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित स्थलीय कछुए जोनाथन को खाना खिलाया और पौधारोपण भी किया।

जोनाथन को खिलाया खाना, लगाया पौधा

बोटैनिकल गार्डन में प्रधानमंत्री मोदी ने विशाल कछुओं को खाना खिलाया। इनमें 194 वर्षीय जोनाथन भी शामिल था, जिसे दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय जानवर माना जाता है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने संयुक्त रूप से एक पौधा भी लगाया।

दौरे के दौरान दोनों नेताओं ने गार्डन के कर्मचारियों से मुलाकात की। कर्मचारियों ने उन्हें बोटैनिकल गार्डन में मौजूद विभिन्न पेड़-पौधों और वन्यजीवों की जानकारी दी।

राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार दोपहर सेशेल्स पहुंचे। वह देश के राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और सेशेल्स के बीच द्विपक्षीय सहयोग तथा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना भी है।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी, कई वरिष्ठ मंत्री और अन्य उच्च अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए उनका स्वागत किया गया, जिसमें कच्छ का पारंपरिक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।

‘एक्स’ पर साझा किया अनुभव

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर स्वागत के लिए सेशेल्स सरकार और भारतीय समुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि एयरपोर्ट पर कच्छ का पारंपरिक नृत्य देखकर खुशी हुई और यह देखकर गर्व होता है कि प्रवासी भारतीय समुदाय भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है।

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण समुद्री साझेदार और करीबी मित्र है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगी तथा आपसी सहयोग को नई गति देगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.