‘सशक्त भारत’ पत्रिका के विशेष अंक का विमोचन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया अनावरण

रांची : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक गृह पत्रिका ‘सशक्त भारत’ के विशेष अंक ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक, भाषायी और भौगोलिक विविधता पूरे विश्व में

संजय सेठ

रांची : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक गृह पत्रिका ‘सशक्त भारत’ के विशेष अंक ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक, भाषायी और भौगोलिक विविधता पूरे विश्व में अद्वितीय है। विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि अलग-अलग परंपराओं, जीवन-शैलियों और आस्थाओं के बावजूद भारत हमेशा से एकता और समरसता की डोर से बंधा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अनेकता में एकता की यही अटूट भावना भारत की असली पहचान और सबसे बड़ी ताकत है।

Read More : पांकी दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिले बाबूलाल मरांडी, प्रशासन से सुरक्षा की मांग

‘सशक्त भारत’ पत्रिका का यह नवीनतम विशेषांक ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की मूल भावना को समर्पित है। इसमें उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक देश की भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता को एक बेहद रचनात्मक और विचारशील दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। विमोचन के इस विशेष कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

‘सशक्त भारत’ रक्षा मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण गृह पत्रिका है, जिसे मंत्रालय के राजभाषा प्रभाग द्वारा प्रकाशित किया जाता है। यह पत्रिका अधिकारियों और कर्मचारियों की रचनात्मक प्रतिभा, साहित्यिक रुचि और विचारों को अभिव्यक्ति देने के लिए एक सशक्त माध्यम के रूप में कार्य करती है। इसमें कर्मचारी लेख, कविताएं, कहानियां, यात्रा-वृत्तांत और समसामयिक विषयों पर अपनी रचनाओं के जरिए अपने अनुभवों को साझा करते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *