रांची : रांची के डिबडीह क्षेत्र में जलजमाव की सूचना मिलने पर रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मियों के साथ प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए. महापौर के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल नालियों की सफाई और जलनिकासी का कार्य शुरू कराया, जिससे स्थानीय लोगों को जलजमाव की समस्या से त्वरित राहत मिल सकी.
Read More : राहुल गांधी पर आरोप लगाने से पहले BJP अपनी सरकारों का रिकॉर्ड देखे : केशव महतो कमलेश
लगातार जलजमाव वाले स्थानों पर कार्य कर रही निगम की टीम
रांची नगर निगम के कर्मी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार मुस्तैद हैं. नगर निगम की ओर से जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार नालियों की सफाई, जल निकासी और अन्य आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं. महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बरसात के मौसम में कहीं भी पानी का जमाव न होने पाए और आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.




