मुहर्रम पर श्री महावीर मंडल रांची महानगर ने लगाया स्वागत शिविर, दिया सद्भाव एवं एकता का संदेश

रांची। श्री महावीर मंडल, रांची महानगर की ओर से शिनवार को मुहर्रम के मौके पर मेन रोड संकट मोचन हनुमान मंदिर, के समीप महानगर अध्यक्ष कुणाल अजमानी की अध्यक्षता में स्वागत शिविर लगाया गया। जहां मुहर्रम जुलूस में शामिल सभी श्रद्धालुओं एवं प्रतिभागियों के बीच

रांची। श्री महावीर मंडल, रांची महानगर की ओर से शिनवार को मुहर्रम के मौके पर मेन रोड संकट मोचन हनुमान मंदिर, के समीप महानगर अध्यक्ष कुणाल अजमानी की अध्यक्षता में स्वागत शिविर लगाया गया। जहां मुहर्रम जुलूस में शामिल सभी श्रद्धालुओं एवं प्रतिभागियों के बीच पेयजल एवं बिस्कुट का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न मुहर्रम समितियों के अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य प्रबुद्धजनों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाक स्वागत किया गया।

स्वागत मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी सहित शहर के अनेक गणमान्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित हुए। सभी अतिथियों ने श्री महावीर मंडल, रांची महानगर द्वारा लगाए गए स्वागत शिविर की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी सद्भाव का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रांची शहर की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के लिए रही है। श्री महावीर मंडल, रांची महानगर ने इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर यह संदेश दिया है कि सभी धर्मों एवं समुदायों के पर्व-त्योहार आपसी प्रेम, सम्मान और शांति के वातावरण में मनाए जाएं।

श्री महावीर मंडल, रांची महानगर के प्रवक्ता ने कहा कि “हम सभी रांचीवासियों के साथ मिलकर सद्भाव, एकता और शांति की मिसाल कायम रखेंगे तथा सभी पर्व-त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सदैव अपना सकारात्मक सहयोग देते रहेंगे।
इस आयोजन में मुख्य रूप से दिलीप सोनी, रोहित शारदा, अजय बथवाल ,अमरेंद्र सिन्हा पप्पू ,देवेश अजमानी,पवन बजाज, धीरज तनेजा ,,अमन सिंह सहित श्री महावीर मंडल, रांची महानगर के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.