रांची में 15 अगस्त को बंद रहेंगी मांस-मछली की सभी दुकानें

रांची : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रांची नगर निगम क्षेत्र में सभी प्रकार की मांस, मछली और मुर्गे की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान शहर में मांस-मछली और संबंधित खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

15 अगस्त

Read More : रांची में ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक, कई हिरासत में

रांची नगर निगम की ओर से मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। अपर नगर आयुक्त द्वारा जारी इस आदेश में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम सीमा क्षेत्र में प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 15 अगस्त को आदेश का उल्लंघन कर यदि कोई दुकानदार मांस, मछली या मुर्गा बेचते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निगम ने संबंधित अधिकारियों और प्रवर्तन टीम को स्वतंत्रता दिवस के दिन क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। इसके लिए विशेष टीमों को मुस्तैद किया जाएगा ताकि प्रतिबंध के दौरान शहर में किसी भी स्थान पर मांस-मछली की बिक्री न हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *