रांची में ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक, कई हिरासत में

रांची : रांची स्थित पुराने विधानसभा परिसर के समीप मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। पिछले दिनों छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए आगे

ABVP

रांची : रांची स्थित पुराने विधानसभा परिसर के समीप मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। पिछले दिनों छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे थे, जिन्हें पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया।

Read More : दिल्ली कैपिटल्स के अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, HC ने दिए थे आदेश

विधानसभा की ओर बढ़ रहे उग्र प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान सुरक्षा बलों ने स्थिति पर काबू पाने के लिए कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। उग्र भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने और कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *