15 अगस्त समारोह की तैयारियों में जुटी झारखंड सरकार, मुख्य सचिव ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

रांची : झारखंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए राज्य सरकार ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इस सिलसिले में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के निर्देश पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा स्थित मुख्य सचिव

मुख्य सचिव

रांची : झारखंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए राज्य सरकार ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इस सिलसिले में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के निर्देश पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा स्थित मुख्य सचिव कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यभर में 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।

Read More : टाटीझरिया के गांवों में घुसा हाथियों का झुंड, घर और फसलें तबाह

इन विभागों के शीर्ष अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

मंत्रिमंडल सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा जारी निर्देश के तहत गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय, स्वास्थ्य, ऊर्जा, नगर विकास, परिवहन, भवन निर्माण और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के शीर्ष अधिकारियों को अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा गया। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, स्वास्थ्य सुविधाएं, फायर ब्रिगेड, स्वच्छता, पेयजल, बिजली आपूर्ति और संचार व्यवस्था से जुड़े सभी अहम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

संताल परगना के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े

राज्य सरकार ने संताल परगना प्रमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, दुमका के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक दुमका में रहकर ही ‘झारनेट’ के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इस समीक्षा बैठक में शामिल हुए। समीक्षा के बाद राज्य के सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं ताकि स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय आयोजन बेहतर समन्वय के साथ संपन्न हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.