रांची : DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक ए सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ‘मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026’ के तहत प्रारूप प्रकाशन से संबंधित थी। बैठक में सभी निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची बिवेक सुमन, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Read More : MLA सरयू राय की बिगड़ी तबीयत, मंत्री इरफान अंसारी ने जाना हाल
सीईओ झारखंड पोर्टल पर खोजें अपना नाम
DC ने बताया कि मतदाता अपना नाम प्रारूप मतदाता सूची में देखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल CEO Jharkhand Portal की मदद ले सकते हैं। यदि किसी मतदाता ने निर्धारित अवधि में गणना प्रपत्र बीएलओ (BLO) को जमा नहीं किया है, तो वे पात्र नागरिक प्रपत्र-6 (Form 6) के माध्यम से अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
केंद्र बदलने के लिए प्रपत्र-8 और नए युवाओं के लिए फॉर्म-6
अगर किसी मतदाता का नाम अपने मतदान केंद्र से हटकर किसी अन्य केंद्र में चला गया है या परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग केंद्रों पर हैं, तो वे प्रपत्र-8 (Form 8) भरकर अपना केंद्र बदलवा सकते हैं। इसके अलावा, जिन छात्र-छात्राओं की आयु 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे नए नागरिक के रूप में प्रपत्र-6 भरकर अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन शाखा रांची के हेल्पडेस्क मैनेजर, शैक्षणिक संस्थानों के इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय कर ऑनलाइन या ऑफलाइन सहायता देंगे।
दावों और आपत्तियों के लिए विशेष कैंप की तिथियां
जिला प्रशासन ने दावों और आपत्तियों के संग्रहण के लिए विशेष कैंप की तिथियां निर्धारित की हैं।
पहला कैंप : 8 अगस्त और 09 अगस्त 2026
दूसरा कैंप : 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026
ग्रामसभा (SIR हेतु) : 15 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।
नागरिक किसी भी जन शिकायत के लिए रांची जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर अबुआ साथी (9430328080) पर संपर्क कर सकते हैं।




