रांची में JPSC-JSSC आंदोलन तेज : ब्रह्मानंद कुमार का मौन व्रत, मेडिकल टीम कर रही जांच

रांची : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। भूख हड़ताल कर रहे अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। इस आंदोलन में रामगढ़

ब्रह्मानंद कुमार

रांची : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। भूख हड़ताल कर रहे अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। इस आंदोलन में रामगढ़ के छात्र ब्रह्मानंद कुमार लगातार अन्न-जल त्याग कर अनशन पर बैठे हुए हैं।

Read More : RBI ने लगातार तीसरी बार नहीं बदली रेपो रेट, 5.25% पर बनी रहेगी

बारिश के बावजूद एक ही जगह पर डटे हैं अभ्यर्थी

रामगढ़ निवासी ब्रह्मानंद कुमार एक ही स्थान पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लगातार बारिश और खराब मौसम के बावजूद उन्होंने आंदोलन स्थल नहीं छोड़ा है। बारिश के कारण उनके कपड़े पूरी तरह भीग चुके हैं, फिर भी उनका संकल्प डिगा नहीं है। अब उन्होंने मौन व्रत धारण कर लिया है और बातचीत के बजाय इशारों के माध्यम से अपनी बात कह रहे हैं। धरना स्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों के अनुसार, ब्रह्मानंद कुमार का कहना है कि यह लड़ाई किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं के भविष्य और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए है। वह पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

मेडिकल टीम रख रही है अनशनकारियों के स्वास्थ्य पर नजर

अनशनकारियों की गिरती सेहत को देखते हुए सदर अस्पताल की मेडिकल टीम लगातार आंदोलन स्थल पर पहुंच रही है। चिकित्सक नियमित रूप से अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक भूख हड़ताल पर रहने के कारण शरीर में अत्यधिक कमजोरी, शुगर लेवल में गिरावट और ब्लड प्रेशर कम होने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम अनशनकारियों को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दे रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *