दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को, प्रतिमा का अनावरण करेंगे हेमंत सोरेन

रामगढ़/रांची : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि कल यानी 4 अगस्त को रामगढ़ जिले के बरलंगा स्थित लुकैयाटांड़ शहीद स्मारक परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। CM हेमंत सोरेन सुबह 11 बजे आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रामगढ़/रांची : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि कल यानी 4 अगस्त को रामगढ़ जिले के बरलंगा स्थित लुकैयाटांड़ शहीद स्मारक परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। CM हेमंत सोरेन सुबह 11 बजे आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। CM शहीद स्मारक परिसर में स्थापित शिबू सोरेन की 15 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देंगे।

Read More : JPSC 14वीं परीक्षा मामले में पलामू में छापेमारी, लैपटॉप और दस्तावेज जब्त

सरकारी योजनाओं के लाभुकों को मिलेगा लाभ

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान CM विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न विकास कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और श्रद्धालु भी कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं।

लुकैयाटांड़ में प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को लेकर लुकैयाटांड़ शहीद स्मारक परिसर में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

रांची समाहरणालय में लगेगा रक्तदान शिविर

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगस्त को रांची समाहरणालय में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय स्थित सभी विभागों के कार्यालय प्रधानों, पदाधिकारियों और कर्मियों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने अधीनस्थ कर्मियों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है।

DC ने रक्तदान के लिए किया आह्वान

DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान के समान है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस मानव सेवा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करना दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *