झारखंड हाईकोर्ट में 61 लॉ ऑफिसर्स की होगी नियुक्ति, 11 अगस्त तक ईमेल से करें आवेदन

रांची। झारखंड सरकार के विधि विभाग ने झारखंड हाईकोर्ट में महाधिवक्ता कार्यालय के लिए 61 लॉ ऑफिसर्स की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती झारखंड लॉ ऑफिसर (एंगेजमेंट) रूल्स, 2026 के तहत की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए

झारखंड

रांची। झारखंड सरकार के विधि विभाग ने झारखंड हाईकोर्ट में महाधिवक्ता कार्यालय के लिए 61 लॉ ऑफिसर्स की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती झारखंड लॉ ऑफिसर (एंगेजमेंट) रूल्स, 2026 के तहत की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 तय की गई है। इसके बाद मिलने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। विभाग के अनुसार उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।हालांकि चयन होने पर नियुक्ति केवल एक ही पद पर दी जाएगी।

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि आवेदन में गलत जानकारी देने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया जा सकता है। आवेदन के साथ पिछले पांच वर्षों के कार्य अनुभव और 25 नवीनतम मामलों में दिए गए निर्णयों से जुड़े दस्तावेज भी जमा करने होंगे। उम्मीदवारों की योग्यता, चयन प्रक्रिया और मानदेय झारखंड लॉ ऑफिसर (एंगेजमेंट) रूल्स, 2026 और विधि विभाग के तय नियमों के अनुसार होगी।

also read : रांची में पहली सोमवारी पर सुरक्षा कड़ी, 500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *