रांची।आदिवासी समुदाय का पवित्र सरना झंडागड़ी व सरना प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन रविवार को हुआ। आयोजन में खूंटी, रातू बेड़ो, गुमला, लोहरदगा के सरना प्रार्थना सभा के प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन हरमू डेटा टोली के सुनीता कच्छप के आवास में आयोजन किया गया।
जहां कार्यक्रम सरना नेग नियम पूजा-पाठ और सामूहिक भजन के साथ आयोजित हुआ, जिसमें विजय कच्छप, सुभानी तिग्गा, सीता उरांव, सुनीता उरांव, नवीन तिर्की, बिरसा कच्छप, चांदनी गाड़ी, निखिल महली, गीता उरांव समेत सरना समाज के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। इस मौके पर सरना प्रार्थना के लोगों ने कहा कि आदिवासी समुदाय अब सरना प्रार्थना के माध्यम से एकजुट हो रहे है। जल, जंगल और जमीन की लड़ाई में सभी एकसाथ हो रहे है। लंबे संघर्ष के बाद अब आदिवासी समाज हक अधिकार की लड़ाई में शामिल हो रहे है।
also read : रांची में आठ घंटे बाद टावर से उतरा हीरालाल, पुलिस ने लिया हिरासत में




