रांची सदर अस्पताल पहुंचे DC मंजूनाथ भजन्त्री, चिकित्सा सुविधाओं का लिया जायजा

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से रांची सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं।

रांची : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से रांची सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को DC मंजूनाथ भजन्त्री ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीटी स्कैन, एमआरआई, पैथोलॉजी, ओपीडी, शिशु वार्ड, ऑर्थोपेडिक वार्ड सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Read More : JPSC पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर CID का छापा

निरीक्षण के दौरान DC ने दवा उपलब्धता, साफ-सफाई, स्टाफ की उपस्थिति, मरीजों की सुविधा और अस्पताल के बुनियादी ढांचे की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया।

मरीजों से बातचीत, बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश

DC ने एक बुजुर्ग महिला से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली और संबंधित चिकित्सक को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं ऑर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती एक बच्चे के परिजनों ने अस्पताल की सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं कम खर्च में उपलब्ध हो रही हैं और दवाइयां भी समय पर मिल रही हैं।

बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एक छोटे बच्चे को मोबाइल चलाते देखा। उन्होंने बच्चे की मां से बातचीत करते हुए कम उम्र में मोबाइल के अधिक उपयोग से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को मोबाइल देने से बचना चाहिए और माता-पिता को उनके साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना चाहिए।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा सदर अस्पताल

सदर अस्पताल में 128 स्लाइस सीटी स्कैन, एमआरआई, 24×7 अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, टेलीरेडियोलॉजी, टेली-आईसीयू, डायलिसिस, ईसीजी, ट्रेडमिल टेस्ट सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में इकोकार्डियोग्राफी, न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, नर्व कंडक्शन टेस्ट और ईईजी जैसी सेवाएं भी संचालित हैं। इसके अलावा अगले तीन माह में कैथ लैब और पीईटी स्कैन तथा छह माह के भीतर बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा शुरू करने की तैयारी है। भविष्य में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं और रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की भी योजना है।

उपायुक्त ने बताया कि सदर अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाती है, जिसमें नई सुविधाओं और उपकरणों की खरीद पर निर्णय लिया जाता है। उन्होंने आम लोगों से किसी भी समस्या की जानकारी जिला प्रशासन को देने की अपील भी की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *