निलंबित IAS विनय चौबे की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में 31 को सुनवाई

राँची/दिल्ली: पिछले लगभग एक वर्ष से ज्यादा समय से जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अरविन्द कुमार और जस्टिस वी मोहना की बेंच में विनय चौबे की

अपनी भाषा में पढ़ें

राँची/दिल्ली: पिछले लगभग एक वर्ष से ज्यादा समय से जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अरविन्द कुमार और जस्टिस वी मोहना की बेंच में विनय चौबे की जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई. जिसके बाद कोर्ट ने विनय चौबे की बेल पर अगली सुनवाई के लिए 31 जुलाई की तारीख निर्धारित की है.

झारखंड हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल कर बेल की गुहार लगाई थी. इससे पहले 28 अप्रेल को झाररखण्ड हाईकोर्ट ने विनय चौबे को जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिस मामले में विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है वह हजारीबाग जिले में हुआ लैंड स्कैम का मामला है. ACB ने इस संबध में कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है. इस केस में विनय चौबे के करीबी विनय सिंह उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, हज़ारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद, तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार और ब्रोकर विजय सिंह समेत 73 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *