स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पुतला दहन रोकने पहुंची पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

जामताड़ा: शनिवार शाम जामताड़ा के इंदिरा चौक पर भाजपा जिला कमेटी की ओर से आयोजित स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई. कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी संख्या में

जामताड़ा: शनिवार शाम जामताड़ा के इंदिरा चौक पर भाजपा जिला कमेटी की ओर से आयोजित स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई. कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की थी.

पुतला छीनने को लेकर हुई नोकझोंक

बताया गया कि जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, पुलिस अधिकारियों ने पुतला रोकने और कब्जे में लेने की कोशिश की. हालांकि कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी.इसके बाद जलते हुए पुतले को बुझाने को लेकर पुलिसकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई. कुछ पुलिसकर्मी गमछे की मदद से आग बुझाते नजर आए. बाद में पुलिस ने पुतले को अपने कब्जे में लेकर पास में जमा पानी में डालकर आग बुझाई.



भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि प्रशासन की सख्ती के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता अपनी आवाज उठाते रहेंगे. उन्होंने जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत मामले को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह घटना हुई और गरीब लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है.

कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय, माधव चंद्र महतो, तरुण कुमार गुप्ता, हरिमोहन मिश्रा, बालमुकुंद रविदास, बबीता झा, मोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.भाजपा नेताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत तथा मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे के विरोध में आयोजित किया गया था.कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से जामताड़ा सीओ अभिषेक मुर्मू सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.